ब्यावर में धनतेरस पर्व को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है। पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। तीसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी। जबकि पंच-सरपंच के लिए वोटिंग 5 नवंबर को होगी। पहले धनतेरस (6 नवंबर) के दिन वोटिंग शेड्यूल थी। धनतेरस के दिन पंचायतों में उपसरपंच की वोटिंग होगी। ब्यावर जिले में 2 चरणों में होंगे चुनाव ब्यावर जिले में पंचायती राज चुनाव 2 चरणों में होंगे। तीसरे चरण में नरबदखेड़ा, जवाजा, जैतारण और रास पंचायत समिति में चुनाव होंगे। चौथे चरण में मसूदा, बदनौर और रायपुर पंचायत समिति में चुनाव होंगे। जिले में 27 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। जिले में 7 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे। तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 3 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को चुनाव होंगे। चौथे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 14 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को चुनाव होंगे।