कोटा जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए प्रधान पदों की लॉटरी हो गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट पहुंचे। सबसे पहले जिला परिषद सदस्य के लिए लॉटरी निकाली। जिला परिषद के 25 वार्डों में 6 वार्ड एससी,4 वार्ड एसटी, 2 ओबीसी व 13 सामान्य के लिए आरक्षित किए हैं। जिले में कुल 6 पंचायत समिति हैं। इनमें सामान्य के लिए 3, एससी, एसटी और ओबीसी के 1-1 आरक्षित होंगे। 47% पद (56 वार्ड) महिलाओं के लिए होंगे। सांगोद का प्रधान पद सभी वर्ग के लिए ओपन आया जबकि सुल्तानपुर में एसटी और इटावा एससी के लिए रिजर्व हुई। लाडपुरा व चेचट सामान्य महिला व खैराबाद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। जिले के 118 पंचायत समिति वार्ड में 29 एससी, (16 एससी ओपन व 13 महिला,), 16 एसटी ( 9 एसटी ओपन व 7 महिला) के लिए आरक्षित किए गए हैं।ओबीसी के लिए 11 वार्ड (7 ओबीसी ओपन व 4 महिला) और 62 वार्ड अनारक्षित (30 अनारक्षित ओपन व 32 महिला) के लिए है। सरपंच और वार्ड पंच के लिए लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। कोटा जिले में 6 प्रधान जिला परिषद सदस्य के लिए लॉटरी पंचायत समिति सदस्य की लॉटरी की टेबल लाडपुरा-17 पंचायत समिति वार्ड सुल्तानपुर- 21 पंचायत समिति वार्ड इटावा- 23 पंचायत समिति वार्ड चेचट- 17 पंचायत समिति वार्ड खैराबाद- 17 पंचायत समिति वार्ड सांगोद- 23 पंचायत समिति वार्ड