पंचायत राज चुनाव की घोषणा कर दी गई है। पाटोदी में में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए चौथे चरण में 14 नवंबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 20 नवंबर को आएंगा। वहीं सरपंच पद के लिए चौथे चरण में 16 नवंबर को मतदान होगा। इनकी मतगणना मतदान के बाद ही की जाएगी और उसी रात नतीजे आ जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रत्याशियों और जन प्रतिनिधियों को आचार संहिता का पालन करना होगा। इन चुनाव में पूरे प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे।