भास्कर न्यूज| बारां शहर में स्थित पेंशनर भवन पर शिक्षक दिवस को लेकर रविवार को समारोह आयोजित किया किया। जिसके मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश पारीक, विशिष्ट अतिथि रामप्रकाश नागर, नरेंद्र कुमार पोराणिक, शंभूदयाल गोयल एवं रवि निंबार्क थे। अतिथियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के छाया चित्र पर मालार्पण किया। सराहनीय सेवा के लिए भंवरलाल मेहरा, पुरुषोत्तम गौतम, कन्हैयालाल सुमन, नरेंद्र शर्मा, विष्णु शर्मा का मालार्पण कर, शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इससे पूर्व माह अगस्त में जन्मे दिनेश गुप्ता, राम‌प्रकाश नागर, नरेंद्र पौराणिक, रामावतार सेन, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता एवं 5 सितंबर को जन्मे राजेंद्र प्रसाद शर्मा का जन्म दिवस मनाया गया। वहीं बैंक अधिकारी हेमंत योगी एवं हिमांशु जांगिड़ ने वित्त एवं बीमा संबंधी जानकारी दी। पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि पेंशनर्स के सभी कार्य ऑन लाइन शुरू हो गए हैं। तकनीकी कारणों से नए पेंशनर्स, जन्मतिथि निर्धारण, संशोधित जीपीओ, पीपीओ के भुगतान में विलंब, तकनीकी कारणों से लम्बित है। जैसे ही कोषालय को संशोधन की सुविधा मिलेगी प्रकरण अपडेट हो जाएंगे। इस अवसर विष्णु शर्मा एवं गोविंद प्रसाद तिवारी ने भी पेंशनर्स को सं‍बोधित किया। संचालन करते हुए भैरुलाल जैन ने शिक्षक दिवस के संदर्भ में जानकारी दी। सत्यप्रकाश शर्मा ने प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनर कैलाशचंद शर्मा, रामधन नागर, कन्हैयालाल सिंगोरिया, रामगोपा‌ल मीणा, रमेशचंद शर्मा, पुरुषोत्तम गर्ग, रामेश्वर प्रमाद शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।