स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, फलोदी में क्लस्टर स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्विज और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर और फलोदी के आठ मॉडल स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने बताया कि सीनियर क्विज में फलोदी की विधि शर्मा पहले स्थान पर रहीं। मंडोर की तपस्या को दूसरा और श्री डूंगरगढ़ की मोनिका खिलेरी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर क्विज में बाप की वैष्णवी नायक ने पहला, लूणी की सीरत तरुण ने दूसरा और बिलाड़ा की गुंजन नागोरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। फलोदी के अभिषेक फर्स्ट सीनियर मॉडल प्रतियोगिता में फलोदी के अभिषेक कुमावत ने पहला स्थान पाया। मंडोर की वंशिका शर्मा दूसरे और ओसियां के जितेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर मॉडल प्रतियोगिता में ओसियां के रणविजय सिंह को पहला, फलोदी के पार्थ राजपुरोहित को दूसरा और लूणी के भावेश पटेल को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फलोदी के जिला शिक्षा अधिकारी सोहन राम विश्नोई थे। उन्होंने सभी प्रतियोगियों से भ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, मलार के प्रधानाचार्य किशोर बोहरा, राजकीय कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद थानवी और लाल चंद मिलाप चंद ढड्ढा स्कूल के प्रधानाचार्य सिद्धार्थ चौबे शामिल थे। निर्णायक मंडल ने छात्रों के विज्ञान मॉडल और उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र थानवी ने सभी अधिकारियों, अतिथियों, प्रतियोगियों और स्कूल स्टाफ को धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।