फलोदी कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यानिकी और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने खाद की सप्लाई पर ठीक से नजर रखने और गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसानों को खाद का सही इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने, डीएपी की जगह एसएसपी के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही, खाद दुकानों की लगातार जांच के निर्देश दिए। बीमा जांच और रिकॉर्ड मिलान करने को कहा कलेक्टर ने कहा- योजनाओं का फायदा सही किसानों तक पहुंचे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गैर-ऋणी किसानों की बीमा पॉलिसियों की जांच, आधार, खसरा और जमीन के रिकॉर्ड मिलाने और शिकायतों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए। किसानों को तकनीकी ट्रेनिंग और नई चीजों से जोड़ने को कहा गया। पशुपालकों को बीमा योजना का लाभ देने पर जोर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए पशुपालकों को योजना का फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कृषि संयुक्त निदेशक सतीश चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।