राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले के कार्यक्रम से एक दिन पहले की गई है। फलोदी की सभी 9 पंचायत समितियों में पहले चरण में वोटिंग होनी है। इनमें फलोदी, बाप, लोहावट, आऊ, बापिणी, पीलवा, सेतरावा, घंटियाली और देचू शामिल है। सरपंच पद के लिए अब 24 अक्टूबर को वोटिंग अब इनमें जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होगी, नतीजे 20 नवंबर को आएंगे। वहीं पंच और सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इनकी गिनती और नतीजे उसी रात घोषित हो जाएंगे। चुनावी क्षेत्र में आचार सहिंता लागू चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब यहां नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रदेश में 1403 जिला परिषद सदस्य, 8245 पंचायत समिति सदस्य, 14403 सरपंच और 130589 वार्ड पंच चुने जाएंगे। फलोदी जिले में 23 जिला परिषद सदस्य, 141 पंचायत समिति सदस्य और 305 सरपंच चुने जाएंगे।