फलोदी में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों पर बैठक हुई। इसमें प्रथम चरण के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच और उप सरपंच के चुनाव पर चर्चा हुई। अधिकारियों को स्वतंत्र और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए गए। 8 अक्टूबर को जारी करेंगे लोकसूचना राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, जिला निर्वाचन अधिकारी 8 अक्टूबर को लोकसूचना जारी करेंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 13 अक्टूबर तक नामांकन भरे जाएंगे। इन सदस्यों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से होंगे नामांकन सरपंच और पंच के लिए 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर 2 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। सरपंच व पंच के चुनाव 25 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक एवं मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना होगी। उप सरपंच का चुनाव 26 अक्टूबर को होंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका तलानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराज सिंह चारण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।