फलोदी में नवगठित जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। एक उम्मीदवारों ने दो नामांकन दाखिल किए जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी की। नामांकन के पहले दिन जिला परिषद के 23 वार्डों के लिए एक उम्मीदवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि 22 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि 27 उम्मीदवार नामांकन पत्र लेकर गए। कलेक्ट्रेट में जिला परिषद के नामांकन जिला परिषद सदस्यों के नामांकन जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन एसडीएम कार्यालय में लिए जा रहे हैं। यहां भी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चुनावी गतिविधियां हुईं तेज नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हैं। कई वार्डों में दावेदारों ने अपने स्तर पर जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अक्टूबर को स्थिति स्पष्ट होगी कि जिला परिषद और पंचायत समिति के किस वार्ड में कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।