फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर खारा गांव की सरहद के पास से दो आरोपियों को 2.66 ग्राम अवैध स्मेक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई 26 अगस्त की रात को की गई। सब इंस्पेक्टर किसनाराम के नेतृत्व में एक टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर मोटरसाइकिल सवारों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 2.66 ग्राम अवैध स्मेक बरामद हुई। पुलिस ने कमल मेघवाल पुत्र माणकराम और राधेश्याम पुत्र लुम्बाराम, दोनों निवासी उग्रास को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच साइबर थाना प्रभारी सलीम मोहम्मद को सौंपी गई है।