हनुमानगढ़ की पीलीबंगा पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 किलो 560 ग्राम डोडा पोस्त और एक बाइक जब्त की गई है। यह कार्रवाई पीलीबंगा के रोही मंडी इलाके में हुई। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि पीलीबंगा पुलिस थानाधिकारी रायसिंह की अगुवाई में एक टीम बनाई गई थी। उप-निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम गश्त कर रही थी। टीम ने रेलवे फाटक के पास रावतसर रोड, रोही मंडी पीलीबंगा से 2 बाइक सवारों को रोका। पुलिस ने सुखासिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 किलो 560 ग्राम डोडा पोस्त और बाइक मिली। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पीलीबंगा पुलिस थाना के उप-निरीक्षक वीरचंद को दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखासिंह (37) पुत्र महेंद्र सिंह रायसिख निवासी वार्ड नंबर 22, मंडी पीलीबंगा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी (22) पुत्र हरदयाल सिंह रायसिख निवासी वार्ड नंबर 22, मंडी पीलीबंगा के रूप में हुई है।