पाली में बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंगलवार को सुबह 8 बजे से 11.30 बजे तक साढ़े 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। पुलिस लाइन बिजलीघर से 11 केवी राजेंद्र नगर फीडर की सप्लाई इस दौरान बंद रहेगी। इससे फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी। इनमें राधा कृष्णा मंदिर के आसपास, योगिता पब्लिक स्कूल के आसपास, महादेव बगीची, शिवदीप नगर, सोमनाथ नगर, विराट नगर, नर्सिंग कॉलेज और नंदी गौशाला के आसपास, आसान होम और वैशाली नगर आदि क्षेत्र शामिल हैं। विभाग की ओर से बिजली लाइनों के रखरखाव के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।