पाली शहर में बिजली लाइनों के रख-रखाव के चलते गुरुवार 1 अक्टूबर को सुबह 7 से 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी हाउसिंग बोर्ड से जुड़े सुभाष नगर ए व बी, हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर रोड, काजरी एवं सिंधियों की ढाणी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार 33/11 केवी पुनायता से संबंधित पुनायता औद्योगिक क्षेत्र एवं पूनायता गांव में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 केवी भगत सिंह कॉलोनी से जुड़े मोहन नगर, चामुंडा नगर, शेखावत नगर, गांधी नगर, आनंद नगर पार्ट ए व बी क्षेत्र में भी सुबह 7 से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह 33/11 केवी न्यू रीको मंडिया रोड से संबंधित शेखों की ढाणी, मंडिया गांव एवं मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।