अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रतापगढ़ में वृद्धजनों के लिए कानूनी जागरूकता और चिकित्सा शिविर लगा। इसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सामाजिक न्याय, अधिकारिता और चिकित्सा विभाग के सहयोग से मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह व जिला अस्पताल में लगाया। अध्यक्षता सचिव सुंदर लाल खारोल ने की। शिविर में वृद्धजनों को कानूनी अधिकारों, मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सचिव सुंदर लाल खारोल ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम-2007 व मुफ्त कानूनी मदद के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। वकील संघ अध्यक्ष बलवंत सिंह बंजारा ने संपत्ति अधिकार और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। सामाजिक न्याय विभाग के निदेशक टीआर आमेटा ने आयुष्मान भारत योजना में 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को 5 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य कवरेज की जानकारी दी। पीएमओ आलोक ने बताया कि शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, दवा और परामर्श मिला। स्थायी लोक अदालत की प्रक्रिया भी समझाई गई, जहां जनोपयोगी सेवाओं की शिकायतें व्हाट्सऐप नंबर 9119365734 पर भेजी जा सकती हैं।