प्रतापगढ़ में विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया। पानमोडी ग्राम पंचायत में एनएफएसए लाभार्थियों ने दीप जलाए। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की मंगल कामना की। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर शुभम चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बसेर और जिला रसद अधिकारी हरि प्रसाद बलाई मौजूद रहे। कई गतिविधियों में लिया हिस्सा कार्यक्रम के दौरान एनएफएसए लाभार्थियों ने 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। इस मौके पर मौजूद लाभार्थियों ने अभियान की गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में जिले की कई ग्राम पंचायतों और स्कूलों में भी 'आशीर्वाद का दीया' जलाया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।