राजस्थान में पंचायत चुनाव के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के नए शेड्यूल के अनुसार, तीसरे चरण का मतदान अब एक दिन पहले होगा। यह बदलाव धनतेरस के कारण किया गया है। प्रतापगढ़ जिले की छोटीसादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट पंचायत समितियों में तीसरे चरण में वोटिंग होनी है। 5 नवंबर को सरंपच की वोटिंग इनमें जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। पहले यह मतदान 4 और 6 नवंबर को होना था। वहीं चौथे चरण में प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा पंचायत समितियां शामिल हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर को वोटिंग होगी। पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। 17 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। प्रतापगढ़ जिले की आठ पंचायत समितियों की कुल 277 ग्राम पंचायतों में चुनाव होने हैं। जिले में 138 पंचायत समिति वार्ड और 2,203 वार्ड हैं, जबकि चुनाव के लिए कुल 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही आएगा रिजल्ट सरपंच चुनाव में वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। 3 अक्टूबर को पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव करवाएगा, केवल जयपुर जिले में ही चार चरण में चुनाव हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के पहले चरण के तहत 23 अक्टूबर, दूसरे चरण में 29 अक्टूबर, तीसरे चरण में 4 नवंबर, चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे।