झालावाड़ रोड| छतरपुरा पंचायत मुख्यालय के ग्राम में जयपुर डिस्कॉम की टीम ने घरों के बाहर लगे पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ मकानों में स्मार्ट मीटर लगाए गए। ग्रामीणों ने बिना सहमति मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की धमकी भी दी, जिससे तनाव बढ़ा। ग्रामीणों ने डिस्कॉम के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। इसमें दावा किया गया कि स्मार्ट मीटर पारंपरिक मीटर की तुलना में तेज रीडिंग दिखा रहे हैं, जिससे बिजली बिल बढ़ रहा है। ज्ञापन में गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की गई। विरोध करने वालों में दिनेश कुमार टेलर, नारायण पांचाल, रमेशचंद, सुरेश शर्मा, यूसुफ भाई, रोशन अली, रामविलास, सलीम भाई, संतोष वैष्णव, रवि लुहार, इमाम अली, मनीष कुमार, नंदकिशोर, गिरिराज, ओमप्रकाश, पूरीलाल बैरागी, बालकृष्ण, कैलाश चंद सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।