भरतपुर। शेर सिंह नगर स्थित राधा रमन बिहारी गौशाला में राधा कृष्ण गौ सेवा समिति, तिलक नगर की ओर से गायों के लिए चारा और उपचार सामग्री उपलब्ध कराई गई। समिति ने 41,400 रुपए की लागत से 82 मन 5 किलो भूसा गौशाला में डलवाया। वहीं काली की बगीची स्थित गौशाला में 2,200 रुपए की 10 मन हरी कुट्टी उपलब्ध कराई गई। बीमार गायों के उपचार के लिए राधा रमन बिहारी गौशाला में 2,800 रुपए की दवाइयां भी दिलवाई गईं। समिति के अनुसार, दानदाताओं के सहयोग से अब तक कुल 46 लाख 82 हजार 407 रुपए चारे और दवाइयों पर खर्च कर गौसेवा की जा चुकी है। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।