सूमर| कस्बे में गणेशोत्सव के तहत बुधवार को बावड़ी मोहल्ले और धरणीधर मंदिर परिसर में धार्मिक झांकियां सजाई गईं। बावड़ी मोहल्ले के पांडाल में नवयुवक गणेश मंडल ने राधा-कृष्ण की तीन झांकियां लगाईं। यहां रासलीला का आयोजन भी हुआ। शाम के समय श्रद्धालु लगातार झांकियां देखने पहुंचे। धरणीधर मंदिर परिसर में धरणीधर गणेश मंडल ने सांवरिया सेठ की झांकी सजाई। श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दोनों मंडल रोजाना धार्मिक आयोजन और आरती कर रहे हैं। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों को लेकर बावड़ी मोहल्ले में बैठक हुई। बैठक में सभी मंडलों का एक साथ जुलूस निकालने पर सहमति बनी। तय कार्यक्रम के अनुसार सभी मंडल प्रतिमाओं को जुलूस के रूप में ले जाएंगे।