दिल्ली में पुलिस की ओर से युवाओं को डिटेन किए जाने के विरोध में NSUI ने अलवर के नंगली सर्किल पर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। NSUI ने चेतावनी दी कि कल से जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन करेंगे। एनएसयूआई के विनोद जाटव और अंकित गुर्जर समेत कई कार्यकर्ताओं को डिटेन करके पुलिस वैन में लेकर गई। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे झुंझुनूं के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता महिपाल पूनिया समेत 5 युवकों को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले ही जयपुर में शुक्रवार रात 24 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने पाबंद कर दिया। सीकर के रींगस में वकील सुरेंद्र उर्फ संजू वर्मा को डिटेन किया। रेलवे ने दिल्ली की ओर जाने वाली राजस्थान से जुड़ी 12 ट्रेनों को रद्द किया और दो ट्रेनों को पांच-पांच घंटे रीशेड्यूल किया गया है। जयपुर के शहीद स्मारक पर CJP फाउंडर को थप्पड़ मारने वाले राकेश गुर्जर ने अभिजीत दीपके, ध्रुव राठी और उनके साथियों को दिल्ली में पीटने की धमकी देते हुए ऐसा करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। --- ये खबर भी पढ़िए- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर को युवकों ने थप्पड़ मारे:जयपुर में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन था; समर्थकों ने हमलावरों को पीटा ….. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…