सीकर में पंचायत चुनाव नामांकन का आज अंतिम दिन है। अब तक कुल 83 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। सीकर में नामांकन के पहले दिन 13 अक्टूबर को 3 और दूसरे दिन 14 अक्टूबर को 19 नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं, भाजपा ने बीती रात जिला परिषद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बगावत से बचने के लिए कांग्रेस आज सीधे ही रिटर्निंग ऑफिसर को सिंबल‌ जमा करवाएगी। सीकर में आज दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरे जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया- सीकर कलेक्ट्रेट में 3 जगह जिला परिषद सदस्यों के नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। नामांकन पत्रों की जांच कलेक्ट्रेट सभागार की हेल्प डेस्क पर करवाई जा सकती है। यहां किए जा सकते हैं नामांकन सीकर जिला परिषद के वार्ड 1 से वार्ड 16 तक के नामांकन फर्स्ट फ्लोर पर रूम नंबर 63 इजलास कोर्ट में लिए जा रहे हैं। यहां नीमकाथाना एडीएम भागीरथ साख असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 17 से वार्ड नंबर 32 तक के नामांकन फर्स्ट फ्लोर पर कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में लिए जा रहे हैं। यहां सीकर एडीएम (सिटी) भावना शर्मा असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सीकर जिला परिषद के वार्ड नंबर 33 से वार्ड नंबर 49 तक के नामांकन ग्राउंड फ्लोर पर रूम नंबर 40 एडीएम इजलास कोर्ट में लिए जा रहे हैं। यहां नेछवा एसडीएम आशीष शर्मा असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर हैं। अब तक इन्होंने किए नामांकन सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए गुरुवार को इन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड नंबर 1 से ललिता कुमारी वार्ड नंबर 2 से हरलाल, सुरेश कुमार, स्वतंत्र सिंह वार्ड नंबर 3 से रजनी कुमारी वार्ड नंबर 4 से राजकुमारी और सुशीला देवी वार्ड नंबर 7 से राधारानी वार्ड नंबर 8 से सुमन कंवर और उजिला वार्ड नंबर 9 से हेमाराम और भानाराम वार्ड नंबर 10 से सुनीता और रूड़ाराम वार्ड नंबर 11 से सुनीता गठाला और फूलचंद वार्ड नंबर 12 से अमरजीत सिंह और महेश कुमार वार्ड नंबर 13 से ज्याेति मेघवाल और संतोष शर्मा वार्ड नंबर 14 से मंजू देवी वार्ड नंबर 15 से भंवरलाल वर्मा वार्ड नंबर 16 से ममता वार्ड नंबर 17 से सुनील चाहर और मनोज कुमार जाखड़ वार्ड नंबर 18 से इंद्रा चौधरी गठाला और बनारसी देवी वार्ड नंबर 19 से चंदा धायल वार्ड नंबर 21 से नानची देवी और संतोष देवी वार्ड नंबर 22 से महेंद्र सिंह धायल वार्ड नंबर 23 से प्रतिमा सिंह खर्रा वार्ड नंबर 26 से सुनीता देवी, अनिता देवी और सराेज देवी वार्ड नंबर 28 से लोकेश कुमार मीणा और पूरन मल मीणा वार्ड नंबर 31 से दिनेश कुमार वार्ड नंबर 32 से सारली देवी वार्ड नंबर 33 से श्योपाली देवी वार्ड नंबर 35 से मौजी राम वार्ड नंबर 36 से झाबर सिंह घोसला और विजयपाल कुड़ी वार्ड नंबर 38 से सावित्री देवी वार्ड नंबर 39 से संतोष देवी गुर्जर, बबली वर्मा और बबिता कुमारी वार्ड नंबर 41 से भूदाराम कुमावत वार्ड नंबर 42 से नीलम शर्मा वार्ड नंबर 43 से दिनेश कुमार वार्ड नंबर 44 से रेखा देवी और रविंद्र सिंह वार्ड नंबर 45 से से मनीषा मील वार्ड नंबर 46 से सुनीता देवी और संतोष देवी वार्ड नंबर 47 से नसीम बानो वार्ड नंबर 48 से ललिता कुमारी कुल्हरी वार्ड नंबर 49 से किरण मेघवाल 14 अक्टूबर को दाखिल हुए नामांकन सीकर जिला परिषद के लिए इन प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किए। वार्ड नंबर 2 से कृतिका चौधरी और अनिता वार्ड नंबर 3 से रूकमा वार्ड नंबर 5 से ऊषा कुमारी वार्ड नंबर 6 से मोहन सिंह वार्ड नंबर 7 से महावीर प्रसाद वार्ड नंबर 11 से महावीर प्रसाद और प्रभाती देवी वार्ड नंबर 20 से सुभाष नेहरा और गणेश योगी वार्ड नंबर-23 से सुशीला देवी वार्ड नंबर-24 से सुरेश कुमार वार्ड नंबर-30 से छोटी देवी वार्ड नंबर- 37 से हरि सिंह और राजेश कुमार मांडिया वार्ड नंबर-39 से अभिलाषा वार्ड नंबर-44 ताराचंद धायल वार्ड नंबर-48 से पूजा और इमरता देवी (सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को वार्ड नंबर 11 से नरेंद्र कुमार ने निर्दलीय और वार्ड नंबर 47 से नईम हुसैन ने कांग्रेस और निर्दलीय नामांकन दाखिल किए थे) तीन चरणों में होंगे चुनाव सीकर में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव 3 चरणों में होंगे। पहले चरण के जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार से 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं पंचायत समिति मुख्यालयों पर पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए… भाजपा ने आईपीएस अरशद की पत्नी को दिया टिकट:पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष-पूर्व उप जिला प्रमुख भी उम्मीदवार; सीकर जिला परि‌‌षद चुनाव में देखें BJP की लिस्ट सीकर में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 49 में से एक नाम पर विचाराधीन है। बाकी सभी वार्ड में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। (पढ़िए पूरी खबर)