पंचायत राज चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इनमें कुंदन कंवरिया को दौसा एसपी लगाया गया है। 2018 बैच के आईपीएस कुंदन स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) जयपुर में एसपी लगे हुए थे। वहीं दौसा के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित का ट्रांसफर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर में एसपी के पद पर किया गया है। कई जिलों में एसपी रहे कुंदन