राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। बारां जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव तीसरे चरण में 4 नवंबर और चौथे चरण में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। 20 नवंबर को परिणाम आएंगे। इसी प्रकार सरपंचों और वार्ड पंचों के चुनाव भी तीसरे चरण में 6 नवंबर और चौथे चरण में 16 नवंबर को होंगे होगी। वोटिंग के दिन ही देर रात तक नतीजे घोषित होंगे। इन चुनावों में 10 प्रधान, 280 सरपंच, 2542 वार्ड पंच और 29 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कुल 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 6 नवंबर को 147 ग्राम पंचायतों में चुनाव तीसरे चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसके लिए नामांकन 19 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल और अन्ता की कुल 147 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। 16 नवंबर को 133 ग्राम पंचायतों में डालेंगे वोट चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे। इसमें अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा और बारां की कुल 133 ग्राम पंचायतों में वोट डाले जाएंगे। दोनों चरणों में कुल 886 बूथों पर वोटिंग होगी। बारां जिला प्रमुख ओर 10 पंचायत समिति के प्रधान का कार्यकाल दिसंबर में पूरा होने के चलते निर्वाचन विभाग ने कार्यकाल का हवाला देते दिसंबर में चुनाव कराने का ऐलान किया है।