राजस्थान में पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग 4 चरणों में चुनाव संपन्न कराएगा। जालोर जिले में प्रथम चरण को छोड़ कर शेष तीनों चरणों में चुनाव होंगे। जिले में कुल 14,06,040 वोटर्स हैं इनमें 6,68,378 महिलाएं और 737656 पुरुष, 6 थर्ड जेंडर भी अपने वोटर्स अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 14 पंचायत समितियों में 433 सरपंच और 4187 वार्ड पंच पदों के दो चरणों में चुनाव होगा। जिले में कुल 14 पंचायत समिति हैं। इनमें से 2 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी के लिए आरक्षित हैं। जबकि 8 अनारक्षित हैं। इसमें 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए हैं। पहले पढ़िए- किस फेज में कहां होंगे चुनाव महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव बैलेट से होंगे। पंचायत समिति मेंबर और जिला परिषद मेंबर के चुनाव ईवीएम से होंगे। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण है। आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई। तबादलों पर पाबंदी लग गई। मंत्री अब अपने इलाकों में सरकारी गाड़ी से नहीं जा सकेंगे और सरकारी गेस्ट हाउस व डाक बंगलों में नहीं ठहर सकेंगे। सरकार नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेगी। पहले से चल रहे काम जारी रह सकेंगे, जिन टेंडरों का काम पहले से प्रक्रिया में है, उन पर रोक नहीं होगी। आचार संहिता में ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं हो सकती जिससे वोटर प्रभावित हो।