राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब पहले, दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग पहले से एक दिन पहले होगी। बदलाव के बाद, पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पंच और सरपंच के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को और पंच-सरपंच के लिए 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण का मतदान 25 अक्टूबर को होना था। इस दिन शरद पूर्णिमा होने के कारण लोगों को मतदान या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर दुविधा थी। आयोग के इस बदलाव से सिरोही जिले के लोग शरद पूर्णिमा के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकेंगे। शरद पूर्णिमा पर कई मंदिरों और अन्य जगहों पर विशेष कार्यक्रम होते हैं। सिरोही में 2 चरणों में होगा चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के किए गए बदलाव के चलते सिरोही जिले में 2 चरण में होने वाले चुनाव में अब पहले चरण का चुनाव जो 25 अक्टूबर को होना था अब 24 अक्टूबर को होगा जबकि दूसरे चरण का चुनाव 31 अक्टूबर से 1 दिन पहले 30 अक्टूबर को होगा।