राजस्थान सरकार ने पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता से ठीक पहले पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 14 IPS के तबादले किए हैं। 4 जिलों के SP बदले गए हैं, जिसमें सीकर, दौसा, फलोदी और सिरोही शामिल है। IPS योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त, क्राइम जयपुर, IPS सतनाम सिंह को एसपी SOG, जयपुर, IPS पीयूष दीक्षित को एसपी ACB, जयपुर, IPS पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को कमांडेंट 7वीं बटालियन, RAC भरतपुर, IPS कुंदन कंवरिया को एसपी दौसा, IPS प्रवीण नायक नूनावत को पुलिस उपायुक्त, यातायात, जयपुर, IPS अजय सिंह राठौड़ को एसपी सिरोही, IPS आदित्य काकड़े को एसपी फलोदी लगाया गया है। इससे पहले 15 RAS अफसरों का तबादला और 10 RAS अफसरों को एपीओ किया गया। RAS के फेरबदल में ज्यादातर एसडीओ स्तर के अफसर शामिल हैं। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा से अनबन की खबरों के बीच अलवर नगर निगम कमिश्नर को APO किया गया है। पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता लगने के बाद कलेक्टर, एसडीओ, तहसीलदार से लेकर चुनाव से जुड़े अफसर कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जा सकते। केवल विशेष परिस्थ्तियों में ही राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी लेकर ही तबादले किए जा सकते हैं। पहले देखिए IPS की ट्रांसफर लिस्ट अलवर नगर निगम आयुक्त को किया APO अलवर में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर नगर निगम पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा के प्रोटोकॉल में मेयर और आयुक्त के नहीं आने के मामले में हुए विवाद के बाद आज एक्शन हुआ है। वन मंत्री की नाराजगी के बाद आज अलवर नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा को एपीओ कर दिया है। दरअसल, गांधी जयंती पर शुक्रवार सुबह संजय शर्मा नगर निगम पहुंचे थे, लेकिन प्रोटोकॉल में मेयर सुमनलता और कमिश्नर लक्ष्मीकांत कटारा नहीं दिखे। दावा किया जा रहा है कि इसी कारण वो नाराज हो गए थे। शर्मा ने अकेले ही महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। देखें RAS की ट्रांसफर लिस्ट इन RAS अधिकारियों को किया गया APO सरकार ने एडीएम झुंझुनूं अजय कुमार आर्य, एडीएम जैसलमेर परसाराम, डूंगरपुर जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, बारां एडीएम भंवर लाल जनागल, सवाईमाधोपुर एसडीओ मांगी लाल, बारां एसडीओ सुनील कुमार झिंगोनिया, मंडावर एसडीओ प्रियंका बड़गूजर, भीलवाड़ा के फूलियाकलां एसडीओ अरूण कुमार जैन और किशनगंज एसडीओ हेमन्त कुमार घनघोर को भी एपीओ किया है। …. पंचायतीराज चुनाव का आज होगा ऐलान, घोषणाओं-ट्रांसफर पर लगेगी रोक:जयपुर में सबसे ज्यादा और जैसलमेर में सबसे कम वोटर; महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदेश में पंचायतीराज चुनावों की घोषणा शनिवार को होगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने दोपहर 3 बजे पंचायतीराज चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। पूरी खबर पढ़िए…