नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बाड़मेर जिले से है। यहां एक गांव में बमनुमा वस्तु से खेलते समय हुए धमाके में बच्चे के हाथ और प्राइवेट पार्ट के चीथड़े उड़ गए। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें
1. जयपुर में 1 घंटे से ज्यादा तेज बारिश
जयपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, भरतपुर समेत कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई। अलवर में बच्चों को पानी के बीच से स्कूल जाना पड़ा। करौली के हिंडौनसिटी में बाजार में पानी भरने के कारण व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। खैरथल-तिजारा में 4 घंटे की बारिश से अंडरपास में पानी भर गया। पूरी खबर पढ़ें 2. 3 नदियों के 100 मीटर दायरे में निर्माण पर रोक
राजस्थान की जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में पॉल्यूशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने तीनों नदियों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी है। इसके अलावा 500 मीटर दायरे में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को अनुमति नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ें 3. बच्चे के हाथ-प्राइवेट पार्ट के चीथड़े उड़े, शरीर झुलसा
बाड़मेर में भीलों का तला गांव में बमनुमा वस्तु से खेलते समय हुए धमाके में बच्चे के हाथ और प्राइवेट पार्ट के चीथड़े उड़ गए। उसका पूरा शरीर झुलस गया। धमाके की चपेट में आने से मां भी घायल हो गई। बच्चे को यह बमनुमा वस्तु खेत में मिली थी, जिसे वह घर ले आया। पूरी खबर पढ़ें 4. CA ने फर्जीवाड़ा कर विदेश भेजे 23.95 अरब रुपए
जयपुर के एक चार्टर्ड अकाउंटेट (CA) ने जालसाजी कर 23.95 अरब रुपए विदेश भेज दिए। सीए ने फेक डॉक्यूमेंट से इनकम टैक्स विभाग के गलत प्रमाण पत्र जारी किए। रिटर्न नहीं भरने वालों के नाम का मिस यूज कर रुपए विदेश भेजे। आयकर विभाग ने CA के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 5. सरकारी अस्पताल के वार्ड में चले लात-घूंसे
बीकानेर के PBM हॉस्पिटल के वार्ड में मरीज के परिवार और उसके ससुरालवालों में जमकर ताल-घूंसे चले। इस दौरान वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने ड्रिप स्टैंड भी उखाड़ लिया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें
अब 3 अहम खबरें
6. डॉक्टर ने थप्पड़ मारा, नाराज युवक पेड़ पर चढ़ा
अलवर जिले के गढ़ीसवाईराम CHC में डॉक्टर के थप्पड़ मारने से नाराज एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। गले में फंदा डालकर डाली पर बैठ गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से बात की। इसके बाद युवक नीचे उतरने लगा, लेकिन फिर ऊपर चढ़ गया। पूरी खबर पढ़ें 7. ज्वेलरी शॉप से 10 लाख के गहने लेकर भागा
प्रतापगढ़ में बदमाश एक ज्वेलरी शॉप से 4 सेकेंड में करीब 10 लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गया। बदमाश ने ज्वेलर से 4-5 चेन निकलवाई। इसके बाद फोटो भेजने और कीमत पूछने के बहाने उलझाए रखा। ज्वेलर का ध्यान दूसरी तरफ होते ही सोने की चेन और ब्रेसलेट लेकर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 8. ट्रक ने 3 कांवड़ियों को कुचला, 2 की मौत
अजमेर जिले में ट्रक ने तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों अलग-अलग बाइक पर पुष्कर से कांवड़ लेकर घर लौट रहे थे। टॉयलेट करने के लिए सड़क किनारे रुके थे, इसी दौरान ट्रक ने कुचल दिया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. चूहे मारने वाले पाउडर से कोबरा की हालत बिगड़ी
सवाई माधोपुर के डेकवा गांव में चूहे मारने वाले पाउडर के संपर्क में आने से कोबरा की हालत बिगड़ गई। वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल में कोबरा के 2 दिन में 4 इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. तृतीय श्रेणी भर्ती Level-1 को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई
तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2025 लेवल-1 को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। विवादित सवालों को लेकर हाईकोर्ट ने नियुक्तियों पर रोक लगा रखी है।