नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर भरतपुर से है। विश्वेंद्र सिंह ने कहा है कि डोटासरा इस्तीफा दें। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1.विश्वेंद्र सिंह बोले-डोटासरा इस्तीफा दें या इन्हें पार्टी से निकालें
विश्वेंद्र सिंह ने कहा- गोविंदसिंह डोटासरा ने शिक्षा मंत्री रहते रीट में धांधली की।बेटे, पुत्रवधु और रिश्तेदारों को RAS इंटरव्यू में 80-80 नंबर दिलाए। विश्वेंद्र सिंह ने कहा-डोटासरा इस्तीफा दें या इन्हें पार्टी से निकालें। पूरी खबर पढ़ें 2. एक साथ उड़ेंगे खतरनाक 80 फाइटर जेट
जोधपुर में 8 देशों की तरंग शक्ति एक्सरसाइज में दुनिया के सबसे खतरनाक 60 से 80 फाइटर जेट्स एक साथ उड़ान भरेंगे। भारत में मौजूद फ्रांस एंबेसी ने इसकी जानकारी दी। मंगलवार को एक्सरसाइज के चौथे दिन सुखोई ने राफेल फाइटर को लीड किया। पूरी खबर पढ़ें 3. बाड़मेर-जैसलमेर के लिए अकाल राहत पैकेज की घोषणा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बाड़मेर जैसलमेर में अकाल राहत पैकेज को लेकर लेकर बड़ी घोषणा की। दोनों जिलों के कलेक्टरों को अकाल राहत लिए 1 करोड़ की स्वीकृति जारी करने की अनुमति दी। पशुओं के लिए चारा डिपो खोले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 4. सरकारी टीचर की पत्नी ने की आत्महत्या
भरतपुर में सरकारी टीचर की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। 11 महीने पहले शादी हुई थी। महिला के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा- आपके एक शक ने सब बर्बाद कर दिया। इसके लिए आप दोषी नहीं हो। पूरी खबर पढ़ें 5. ASI की हार्ट अटैक से मौत
ब्यावर में 56 साल के ASI डगराराम की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मी उन्हें जगाने पहुंचे तो कोई जवाब नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. विदेशी-महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया
अजमेर में विदेशी पर्यटक का आपत्तिजनक वीडियो बनाने औ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पकडे़ जाने पर तीनों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। पूरी खबर पढ़ें 7. सचिवालय कर्मचारी से अभद्रता पर कॉन्स्टेबल सस्पेंड
सचिवालय कर्मचारी का चालान काटने और बाद में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नाराज कर्मचारियों ने धरना दिया। इसके बाद कॉन्स्टेबल किशन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। जबकि कॉन्स्टेबल राजेश को लाइन हाजिर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 8. तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. चपरासी बनने के लिए 24 कॉन्स्टेबल ने नौकरी छोड़ी
लंबी ड्यूटी और तनाव के चलते युवा अब पुलिस की नौकरी छोड़कर चपरासी बनने को प्राथमिकता दे रहे हैं। हाल ही में हेल्थ डिपार्टमेंट में चयनित 24 कर्मियों ने कॉन्सेबल पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास 10. गुरुवार से खुल जाएंगे टाइगर रिजर्व
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल समेत प्रदेश के तमाम सरकारी हॉस्पिटल में कल से ओपीडी के समय में बदलाव होगा। वहीं रणथंभौर टाइगर रिजर्व और सरिस्का भी पर्यटकों के लिए खुल जाएगा