नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। प्रधान, पंच-सरपंच की लॉटरी दूसरी बार स्थगित हो गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें 1.प्रधान, पंच-सरपंच की लॉटरी दूसरी बार स्थगित
राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर होने वाली जिला परिषद सदस्य, प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच और पंच की लॉटरी को सरकार ने स्थगित कर दिया है। यह लॉटरी 17 और 18 सितंबर को होनी थी। पूरी खबर पढ़ें 2. झालावाड़ में भूकंप, ढाई घंटे में 3 बार हिली धरती
झालावाड़ जिले के पिंडवाड़ा क्षेत्र के 5 गांवों में मंगलवार सुबह भूकंप आने से दहशत मच गई। करीब ढाई घंटे में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग डर के मारे घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर आ गए। स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें 3. मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए लक्ष्यराज मेवाड़
महारणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ की पत्नी विजयराज कुमारी (83) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान लक्ष्यराज भावुक हो गए। पूरी खबर पढ़ें 4.चुनाव जीतने के एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत
पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन नगर पालिका में चुनाव जीतने के एक दिन बाद वार्ड-7 से निर्दलीय पार्षद अबरार खान मेव (58) की मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनके घर बधाई देने वाले पहुंच रहे थे। तभी सीने में दर्द के होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 5. जयपुर-कोटा हाईवे पर डंपर में घुसी एसयूवी,मौत,VIDEO
टोंक के देवली में जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर 195 की स्पीड से जा रही एसयूवी कार आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में कार मालिक की मौत हो गई। कार मालिक देवली से अपने गांव जा रहा था। घटना के समय वह फेसबुक लाइव कर रहा था। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. गुरुग्राम में लेडी-बाइकर को टक्कर मारने वाला मुंह छुपाता रहा
गुरुग्राम (हरियाणा) में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में मंगलवार को दौसा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कल्याण बैंसला (32) निवासी पलवल (हरियाणा) भागकर दौसा आ गया था। यहां एक दिन मेहंदीपुर बालाजी में दोस्त लवनीश गुर्जर निवासी पलवल के साथ रुका था। पूरी खबर पढ़ें 7. पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर चाकू से हमला
कोटा के गुमानपुरा में पुरानी रंजिश में युवक पर तलवार और सरियों से हमला कर दिया गया। 4-5 बाइक पर आए बदमाशों ने जमकर पीटा। कुछ देर बाद हमलावर हॉस्पिटल भी पहुंच गए और अस्पताल के अंदर घायल के छोटे भाई पर भी चाकू से 3-4 वार कर दिए। पूरी खबर पढ़ें 8.हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण में गड़बड़ी पर DGP कोर्ट में पेश
राजस्थान हाईकोर्ट की बिल्डिंग निर्माण में गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले को लेकर DGP राजीव कुमार शर्मा आज (मंगलवार) जोधपुर पहंचे हैं। हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण में गड़बड़ी के मामले में DGP कोर्ट में पेश हुए और जांच को लेकर स्थिति स्पष्ट की। पूरी खबर पढ़ें 9. सहायक अभियंता के घर छापा,43.38 लाख कैश बरामद ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद के घर से 43 लाख 38 हजार 500 रुपए बरामद किए गए...आरोपी के घर से 20 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां भी मिली। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 10 . प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरवाया
अलवर नगर निगम में भाजपा से चुनाव हारे दंपती सुमन-सीताराम चौधरी ने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट डालकर हार का ठीकरा भाजपा के दो पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला प्रवक्ता पर फोड़ दिया। पोस्ट में लिखा कि इन्हें घर के जीमने के प्रोग्राम में नहीं बुलाया था,इसलिए इन्होंने हराने में जी-तोड़ मेहनत की। पूरी खबर पढ़ें