सादुलपुर | बनारसी देवी राबाउमावि में जिला स्तरीय भारोतोलन प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। कार्यक्रम में भामाशाह श्रीवर्धन मोहता, मंगतूराम मोहता, पूर्व जिशिअ प्रतापसिंह कस्वां, प्राचार्य सुरेंद्र सिंह पूनिया, राजकुमार पूनिया, पुरुषोत्तम बलौदा व डॉ. सुनीता मंचस्थ अतिथि थे। अंडर-17 व 19 छात्रा वर्ग में बनारसी देवी राबाउमावि राजगढ़ विजेता रही। अंडर-17 छात्र वर्ग में राउमावि कंवलासर व अंडर-19 में विवेकानंद स्कूल कातर छोटी विजेता रही। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।