राजसमंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को नगर मंडल राजसमंद की सभी 28 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों तक सम्मान और सहयोग पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का उपरना ओढ़ाकर, तुलसी का पौधा और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यकर्ताओं की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा गया कि वे सुबह से ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर बच्चों की देखभाल करती हैं और उनके प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम को लेकर सभी 28 आंगनबाड़ी में उत्साह का माहौल रहा। केंद्रों पर रंगोली और आकर्षक सजावट की गई। महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी राधा रानी राजोरा, जिला मंत्री वर्धिनी पुरोहित, नगर मंत्री पूजा बंग सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रही।