राजसमंद नगर परिषद के सभापति पद के लिए भाजपा की अनीता पालीवाल को चुन लिया गया है। 45 पार्षदों में से 30 पार्षदों ने अनीता पालीवाल को वोट दिया। जबकि उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार मोहन कुमावत को 15 वोट मिले। नतीजे घोषित होने के बाद से ही भाजपा में जश्न का माहौल बना हुआ है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से तीन नामांकन दाखिल किए गए थे, लेकिन चुन्नीलाल पंचोली और भूरालाल कुमावत ने गुरुवार को अपने नामांकन वापस ले लिए। जिसके बाद कांग्रेस से अब सिर्फ मोहनलाल कुमावत मैदान में थे। कुमावत समाज ने सभापति बनाने की मांग रखी थी इस बार कुमावत समाज की ओर से समाज से सभापति बनाने की मांग रखी गई थी। भाजपा की ओर से अनिता पालीवाल का नामांकन दाखिल किए जाने के बाद शनिवार को कुमावत समाज ने एसपी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। समाज की ओर से भाजपा खेमे के 9 कुमावत समाज के पार्षदों को समाज को सौंपने की मांग की गई थी। इसके बाद भाजपा के 9 पार्षदों का वीडियो जारी होने के बाद कुमावत समाज का धरना प्रदर्शन शांत हुआ