राजसमंद में पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। प्रथम चरण में जिले की 5 पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव होंगे। चुनाव के साथ ही गांवों की चौपालों पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रथम चरण में खमनोर, देलवाड़ा, चारभुजा, आमेट और कुंभलगढ़ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंचों के चुनाव होंगे। चुनाव की तैयारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित दावेदार भी अपनी सक्रियता बढ़ाने लगे हैं। कई गांवों में लोग अपने-अपने स्तर पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। भास्कर एप इस बार शहर से लेकर गांव और ढाणी तक पहुंचकर पंचायत स्तर पर संभावित सरपंच दावेदारों के नाम सामने लेकर आया है। इन नामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि अंतिम रूप से कौन चुनाव मैदान में उतरेगा, यह नामांकन प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा। पढ़ें संभावित नामों की लिस्ट…