राजसमंद जिले में पंचायती राज चुनाव को लेकर जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति प्रधान और पंचायत समिति सदस्य पदों के आरक्षण की लॉटरी पूरी हो गई है। जिला परिषद के 29 सदस्य पदों में एससी के 6, एसटी के 5, ओबीसी के 5 और अनारक्षित वर्ग के 15 वार्ड रखे गए हैं। इनमें महिलाओं के लिए एससी के 2, एसटी के 2, ओबीसी के 2 और अनारक्षित वर्ग के 8 वार्ड आरक्षित हैं। वहीं, जिले की 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए 3 सामान्य महिला, 3 सामान्य ओपन, 1 एसटी ओपन, 1 एससी महिला और 1 ओबीसी सीट आरक्षित हुई है। सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी कल प्रदेश के 14,403 सरपंचों और 1,30,589 वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन सभी पदों के लिए लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी। इसके बाद 17 और 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन इसे अचानक स्थगित कर दिया गया था। राजसमंद जिले में 280 सरपंच और 2,458 वार्ड पंच हैं। जिला परिषद के 29 वार्डों में 15 अनारक्षित, 6 एससी, 5 एसटी और 5 ओबीसी जिला परिषद के 29 वार्डों में एससी ओपन के लिए 21 और 24, जबकि एससी महिला के लिए 11 और 13 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। एसटी ओपन में 3, 4 और 8 तथा एसटी महिला में 9 और 6 वार्ड आए हैं। ओबीसी ओपन में 2, 5 और 12 तथा ओबीसी महिला में 10 और 26 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। अनारक्षित ओपन वर्ग में 1, 7, 14, 16, 17, 20 और 29 वार्ड हैं। अनारक्षित महिला के लिए 25, 23, 18, 28, 15, 27, 22 और 19 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। पढ़िए … जिला परिषद के 29 वार्डों में आरक्षण की स्थिति 9 पंचायत समितियों में 3 सामान्य महिला, 3 सामान्य ओपन सीटें प्रधान पदों के आरक्षण में आमेट, भीम और राजसमंद पंचायत समिति में सामान्य महिला सीट हुई है। देवगढ़, कुंभलगढ़ और खमनोर में सामान्य ओपन सीट आरक्षित हुई है। चारभुजा में एसटी ओपन, देलवाड़ा में एससी महिला और रेलमगरा में ओबीसी वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। पढ़िए … पंचायत समिति सदस्य पदों का आरक्षण