रानी नगरपालिका में उपाध्यक्ष पद का चुनाव भी अध्यक्ष पद की तरह बेहद करीबी रहा। भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को बराबर 10-10 वोट मिले, जिसके बाद परिणाम टाई हो गया। टाई की स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी शिवा जोशी की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलू अग्रवाल के नाम की पर्ची निकलने के साथ ही उन्हें उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। शैलू अग्रवाल ने लॉटरी के जरिए जीत दर्ज कर रानी नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा। वहीं कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी जयसिंह सिसोदिया ने उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। दोनों प्रत्याशियों को मिले 10-10 वोट उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित शैलू अग्रवाल और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी जयसिंह सिसोदिया को 10-10 मत मिले। दोनों प्रत्याशियों के वोट बराबर होने के कारण निर्वाचन प्रक्रिया के तहत लॉटरी के जरिए परिणाम तय किया गया। रिटर्निंग अधिकारी शिवा जोशी के समक्ष लॉटरी निकाली गई। इसमें शैलू अग्रवाल के पक्ष में परिणाम आने के बाद उन्हें उपाध्यक्ष पद के लिए विजेता घोषित किया गया। वार्ड 11 से निर्दलीय पार्षद बनी थीं शैलू अग्रवाल शैलू अग्रवाल एलएलबी ग्रेजुएट हैं। उन्होंने हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर पार्षद पद हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा के समर्थन से उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं जयसिंह सिसोदिया ने कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। दोनों के बीच मुकाबला मतदान में बराबरी पर पहुंचा, जिसके बाद लॉटरी से फैसला हुआ। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा के पास रानी नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर बाबूलाल भाट के निर्वाचित होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर शैलू अग्रवाल की जीत हुई है। दोनों पद भाजपा के खाते में जाने के साथ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा की जीत के साथ रानी नगरपालिका में लगातार तीसरी बार भाजपा का कब्जा होने की स्थिति बनी है।