सवाई माधोपुर| पंचायतीराज संस्थाओं की 17 एवं 18 सितंबर को होने वाली श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण आवंटन बैठक आगामी आदेश तक स्थगित की गई है। जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण एवं आवंटन की बैठक 17 सितंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए एवं 18 सितंबर को संबंधित उपखण्ड मुख्यालय (सरपंच एवं पंच के लिए) पर निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 कार्यक्रम जारी रहने के कारण उक्त पंचायती राज संस्थाओं के लिए जिला मुख्यालय एवं उपखंड कार्यालय स्तर पर किया जाने वाला लॉटरी व आरक्षण कार्यक्रम आगामी आदेश तक स्थगित किया जाता है।