राजसमंद| सावन पूर्णिमा पर श्रावण नक्षत्र होने से ऋग्वेदी ब्राह्मणों ने बुधवार को श्रावणी उपाकर्म किया। वहीं शुक्ल यजुर्वेदी ब्राह्मण गुरुवार को चतुर्दशी तिथि में उपाकर्म करेंगे। इसमें हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान, देव-ऋषि तर्पण, नवीन यज्ञोपवीत पूजन व धारण, विष्णु-सप्त ऋषि पूजन, गृह शांति और रक्षाबंधन सहित धार्मिक कर्म होंगे। सनातन वैदिक शिक्षण संस्थान कसार के महामंत्री पंडित जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पाठशाला में गुरुवार दोपहर 12 बजे से आयोजन होगा। राजसमंद| बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 11,403 पद भरे जाएंगे। शुल्क का भुगतान भी 28 अगस्त तक होगा। राजसमंद| रक्षाबंधन पर राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं के लिए रोडवेज ने निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। 28 और 29 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान की सीमा के भीतर निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। हालांकि डीलक्स व एसी बसों में यह सुविधा लागू नहीं होगी। राजसमंद| राजस्थान स्टेट हज कमेटी की तरफ से हज-2027 के लिए स्टेट हज इंस्पेक्टर की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। राज्य के पात्र सरकारी मुस्लिम अधिकारी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। राजसमंद| अल्प संख्यक विभाग ने लोन के िलए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक समय रहते स्कीम के तहत आवेदन कर सकते हैं। लोन लेकर समाज के लोग स्वरोज गार शुरू कर सकते हैं। ​