कोटपूतली के पाथरेड़ी गांव की रीता यादव ने ऑल इंडिया वेट लिफ्टिंग ओपन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 4 अक्टूबर से हुई इस चैंपियनशिप 2026 में रीता ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। रीता यादव पाथरेड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता रोहिताश यादव (नेताजी) की बहू और राजकुमार यादव की पत्नी हैं। वह अभी भोपाल एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर काम कर रही हैं। प्रतियोगिता में रीता ने 70 किलोग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लिया था। उन्होंने 140 किलोग्राम (डेडलिफ्ट) वजन उठाकर यह मेडल अपने नाम किया। उनकी इस कामयाबी से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे कोटपूतली-बहरोड़ जिले को गर्व महसूस हुआ है। रीता की सफलता की खबर पाथरेड़ी और कोटपूतली पहुंचते ही खुशी की लहर दौड़ गई।