कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद लोगों की लंबित समस्याओं का तुरंत हल मिल रहा है। आमजन के लिए अपनी समस्या पुरजोर तरीके से उठाने के लिए एक प्रभावी जनमंच बन चुके ‘भास्कर समाधान’ पर लोग अपने वार्ड और गांव की सड़क, बिजली, पानी, सफाई और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं लगातार पोस्ट कर रहे हैं। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… पोस्ट के बाद फिर शुरू हुआ सीसी रोड बनने का काम कोटा के आरकेपुरम की बॉम्बे योजना कॉलोनी से मनोज सेंगर और शिव सिंह ने सीसी रोड न बनाए जाने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि पूरी कॉलोनी में सीसी रोड बनने के बावजूद हमारी गली की 40 फीट रोड अब तक नहीं बनाई गई है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने रोड का काम दोबारा शुरू करवा दिया है और सीसी रोड भी बन गई है। समस्या का समाधान होने की जानकारी शिकायतकर्ताओं ने पोस्ट पर कमेंट कर शेयर भी की है। केडीए के जेईएन पवन गुर्जर बने ‘स्टार ऑफिसर’ उद्योग मार्ग के रहने वाले शुभम ने रोड लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट कर बताया था कि डीसीएम रोड डिस्पेंसरी के सामने लगी रोड लाइट कई दिनों से बंद हैं। इसी के पास लगा बिजली का एक पोल भी टूटा हुआ है जिसे भी अब तक नहीं लगाया गया है। यहां आगे रोड पर एक कट भी है जिससे अंधेरे के कारण एक्सीडेंट होने का डर भी रहता है। पोस्ट पब्लिश होने के बाद समस्या पर केडीए के जेईएन पवन गुर्जर के निर्देश पर टीम ने समाधान कर दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… एक साल से सड़क पर डस्टबिन, हादसे का खतरा लाडपुरा के अग्रसेन बाजार रोड से पारस जैन ने निगम की लापरवाही पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गुमानपुरा में गुजराती भवन के सामने एक साल से कचरे का बड़ा डस्टबिन रखा हुआ है। मेन रोड पर इसके सड़क पर रखे होने के कारण कई बार रात को वाहन टकरा चुके हैं। एक्सीडेंट होने का खतरा हर समय बना रहता है। निगम इसे सड़क से हटाकर कहीं और रखवाए तो राहगीरों को हादसे के खतरे से बचाया जा सकता है। दो महीने बाद भी नहीं ढकीं नालियां, गिर रहे लोग बोरखेड़ा लिंक रोड, सहारा एनक्लेव से अमित गालव ने कॉलोनी की नालियों से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि संतोष नगर में नई नालियां बनाने का काम दो महीने पहले किया जा चुका है। लेकिन इसे अब तक ढका नहीं है। घर के अंदर आने या बाहर जाने के लिए भी लकड़ी के फट्टे और पत्थर लगाने पड़े हैं। अमित ने बताया कि उनका बच्चा दो बार इस खुली नाली में गिरकर चोटिल हो चुका है। खुद वो भी बाइक निकालते समय गिर चुके हैं। बाहर खड़ी गाड़ियों के चोरी होने का डर भी बना रहता है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाया जाए। 3 महीने से टूटा नाली का ढक्कन, नहीं बदला कोटा जंक्शन एरिया, ददवाड़ा के संजय नगर से जावेद खान ने नाली का ढक्कन टूटा होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि तीन महीने से शिकायत कर रहे हैं लेकिन गली नंबर 15 की नाली के इस टूटे ढक्कन को अब तक नहीं बदला गया है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। बच्चों और बाइक सवारों को परेशानी होती है। नालियों में कचरा जमा, गंदा पानी हुआ जमा अमित मेहरा ने पार्श्वनाथ नगर, सहारा एनक्लेव, बोरखेड़ा से नालियों की महीनों से सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पार्श्वनाथ नगर के ब्लॉक बी में कई महीनों से न तो नालियों की सफाई हुई है न ही कचरा ही डठाया जाता है। नालियां कचरे से अटी पड़ी हैं और निकासी न होने से जमा गंदे पानी में मच्छर–कीड़े पनप रहे हैं। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित