डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक शंकरलाल डेचा ने 20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने अपने दौरे के दौरान कई गांवों में इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक डेचा ने ओबरी में 2 करोड़ की लागत से बनने वाले अटल गौरव पथ का शिलान्यास किया। इसके साथ ही, डेढ़ करोड़ की खुमानपुर से करकटिया फला डामर सड़क और 2 करोड़ 40 लाख की मइड़ा मार्बल से परड़ा माताजी डामर सड़क का भी शिलान्यास किया गया। मोरन नदी पर हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य की भी शुरुआत उन्होंने 15 करोड़ की लागत से बनने वाली अंबाड़ा से पाटली जोहरा डामर सड़क और मोरन नदी पर हाई लेवल पुलिया निर्माण कार्य की भी शुरुआत की। विधायक ने बताया कि गलियाकोट से डूंगरपुर जाने वाली 20 साल पुरानी सड़क की मांग लंबे समय से थी, जिसे अब स्वीकृति मिली है। डेचा ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सागवाड़ा क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसे विभागों में लगभग 3 हजार करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं।