सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में बड़ा डूंगरा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार वडलीपाड़ा निवासी अर्जुन, राहुल और छोटा डूंगरा निवासी रामा पुत्र बदा घायल हो गए। तीनों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को छोटा डूंगरा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें एमजी हॉस्पिटल रेफर किया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दी सूचना बड़ा डूंगरा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी छोटा डूंगरा हॉस्पिटल पहुंचाया। तीनों घायलों को एमजी हॉस्पिटल रेफर किया छोटा डूंगरा हॉस्पिटल में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को महात्मा गांधी यानी एमजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हादसे में तीनों युवकों के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। एक बाइक पर अर्जुन-राहुल, दूसरी पर रामा सवार था एंबुलेंस के ईएमटी सतीश ने बताया कि हादसे में एक बाइक पर वडलीपाड़ा निवासी अर्जुन और राहुल सवार थे। दूसरी बाइक पर छोटा डूंगरा निवासी रामा पुत्र बदा सवार था। हादसे में तीनों घायल हुए। महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया। फिलहाल तीनों घायलों को हॉस्पिटल के वार्ड में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।