पंचायती राज चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर भाजपा की बैठक हुई। जिला कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, विधायक शांता देवी मीणा, धरियावद विधानसभा से प्रत्याशी रहे कन्हैया लाल मीणा, सेमारी प्रधान दुर्गा प्रसाद मीणा मौजूद थे। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला पदाधिकारियों से राय शुमारी कर जिला परिषद वार्डो और पंचायत समिति वार्डो के संयोजकों एवं प्रभारियों की नियुक्ति के लिए नामों पर चर्चा की। इसके साथ ही आगामी चुनावी कार्यक्रमों,वार्ड ग्रेडिंग, संगठन संरचना को ठीक करने के निर्देश दिए। शिविरों-यात्रा की तैयारियों को लेकर काम सौंपे जिलाध्यक्ष जोशी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा के रंग, वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा सेतु जन कल्याण शिविरों आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों को देकर तैयारियों के लिए व्यवस्था बांटी। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि जनादेश की चोरी ओर खरीद फरोख्त कांग्रेस ने की ओर जन भावनाओं का गला सलूंबर नगर परिषद चुनाव में घोटा, जिसका जवाब सलूंबर जिले की जनता पंचायती राज चुनावों में देगी। भ्रष्टाचार ओर धन बल के दम पर बनाया बोर्ड कांग्रेस के लिए दुखदायी होगा। कार्यकर्ताओं के बीच रहे पदाधिकारी जोशी ने कहा कि सभी पदाधिकारी हर वार्ड और बूथ तक कार्यकर्ताओं के बीच रहे। संगठन सर्वोपरि का भाव रहे और उम्मीदवार चयन में व्यक्तिगत पसंद नापसंद से ऊपर उठकर संगठन हित में काम करें। विधायक शांता देवी मीणा ने कहा- राजस्थान में निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए 200 से अधिक निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाया। सलूंबर में जनता ने बहुमत भाजपा को दिया, लेकिन किसी अपने की कुकर्मों और महत्वाकांक्षा के चलते कांग्रेस छल से बोर्ड बना गई। ये रहे मौजूद इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा,जिला मंत्री भूरा भाई पटेल, करण सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष मेवल नाहर सिंह राठौड़, नगर मंडल अध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, सेमारी मंडल अध्यक्ष केसर सिंह चौहान, मल्लाड़ा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल कलाल, जयसमंद मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, सराड़ा मंडल अध्यक्ष करण जोशी, झल्लारा मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, लसाडिया मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला,छप्पन मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जया मीणा,जिला कार्यालय मंत्री शांति लाल जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र कलाल, पुर्नेश शर्मा,खुशबू कुंवर समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे