सलूंबर में गुरुवार रात करीब 2 बजे से बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सवेरे तक जारी रही। लगातार बारिश से जिले के सरनी नदी में पानी की आवक बढ़ी और झल्लारा के पुल पर पानी का बहाव भी तेज हो गया। प्रशासन ने लोगों से नदी के पुल पार न करने और सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में मुख्य सड़कों और नदी-नालों में पानी भर गया। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। देखें बारिश के बाद के PHOTOS सलूंबर में गुरुवार रात अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। शुक्रवार सुबह कुछ इलाकों में गर्मी और उमस रही, लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद सलूम्बर शहर सहित सेमारी, सराड़ा, झल्लारा और लसाड़िया क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश होती रही। कई स्थानों पर तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। देर रात हुई बारिश से झल्लारा क्षेत्र में खोलड़ी से अमलोदा पुल तक पानी की आवक देखने को मिली। प्रशासन ने लोगों से नदी के पुल पार न करने और सावधानी बरतने की अपील की है। जिले में दर्ज की गई बारिश के आंकड़े *यह आंकड़े गुरुवार शाम से शुक्रवार सुबह तक के हैं। मौसम विभाग ने जताई बारिश जारी रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को नदी-नालों, पुलियाओं और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन की ओर से भी संभावित जलभराव वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील की गई है।