सलूम्बर सरकारी स्कूलों के समय में प्रस्तावित बदलाव फिलहाल टाल दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर तक प्रदेश के सरकारी स्कूलों का वर्तमान समय ही प्रभावी रहेगा। इसके तहत स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। स्कूलों के समय में बदलाव 16 अक्टूबर से लागू किया जाएगा। निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशालय अनुसार स्पष्ट किया कि फिलहाल स्कूलों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है और अंतिम आदेश तक वर्तमान समय-सारणी के अनुसार ही स्कूल संचालित होंगे।