अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर फलोदी के स्वयंसिद्धा आश्रम में समाज कल्याण सप्ताह शुरू हुआ। इस मौके पर वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग, प्राणायाम और ध्यान सत्र से हुई। स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर वृद्धजनों की जांच की। इसमें फिटनेस आकलन और खानपान संबंधी सलाह भी दी गई। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार बिश्नोई ने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मगराज कटारिया ने सरकारी योजनाओं और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताया। चिकित्सा टीम ने आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों का स्वास्थ्य जांचा और परामर्श दिया। इस दौरान उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। कार्यक्रम में डॉ. पंकज प्रिया भट्ट, सौरभ जैन और अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। सामूहिक शपथ के साथ पौधारोपण भी किया गया।