राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगरानाडी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल के 15 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अब श्रीगंगानगर में होने वाली राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार वर्गों में बेहतर खेल दिखाया। 17 वर्ष छात्र वर्ग में पहला, 17 वर्ष छात्रा वर्ग में दूसरा, 19 वर्ष छात्र वर्ग में दूसरा और 19 वर्ष छात्रा वर्ग में तीसरा स्थान पाया। राज्य स्तर के लिए 8 छात्राएं (पूजा कुमारी, आरती कुमारी, रवीना, जस्सू, पूजा, रवीना, गुल्ली कुमारी, रवीना) और 7 छात्र (हरीश कुमार, जेबराराम, गजेंद्र, मनीष कुमार, करनाराम, सांगाराम, देवाराम) चुने गए हैं। शारीरिक शिक्षक अशोक गोदारा को सराहा गया। SMC अध्यक्ष रामाराम प्रजापत ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम प्रभारी बुद्धसिंह सिसोदिया और गोपीलाल प्रजापत ने मार्गदर्शन किया। स्टाफ जबराराम प्रजापत, विजय कमल चौधरी और रामेश्वर पवार ने भी शुभकामनाएं दीं।