हनुमानगढ़ के संगरिया शहर से एक 23 साल की विवाहिता लापता हो गई है। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 17 निवासी दीपू (23) पत्नी कुलदीप सिंह कुम्हारसिख 20 सितंबर की शाम अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दीपू के पति कुलदीप सिंह (29) पुत्र जसवंत सिंह ने संगरिया पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि दीपू का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक नौंरगलाल को जांच सौंपी गई है। पुलिस अब विवाहिता की तलाश कर रही है।