सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति पद के नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को भाजपा और कांग्रेस की ओर से एक-एक नामांकन दाखिल किया गया। कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 6 के पार्षद शैलेंद्र चौधरी और भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 56 की पार्षद मेवा चौधरी ने सभापति पद के लिए फार्म दाखिल किया। हालांकि बोर्ड बनाने के लिए भाजपा के पास बहुमत है। 60 वार्डों में से 33 बीजेपी, 18 कांग्रेस और 9 निर्दलीय पार्षद हैं। मंगलवार को खरीदे थे दोनों पार्टियों ने फार्म रिटर्निंग ऑफिसर मांगीलाल ने बताया कि मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस की ओर से एक-एक नामांकन फार्म खरीदा गया था। कांग्रेस की ओर से शैलेंद्र चौधरी और भाजपा की ओर से मेवा चौधरी ने फार्म खरीदा था। इसके बाद बुधवार को दोपहर 12:15 बजे मेवा चौधरी ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। --- चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें … सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत:60 वार्डों के नतीजे घोषित; 33 बीजेपी, 18 कांग्रेस और 9 निर्दलीय सवाई माधोपुर परिषद में जीते हुए प्रत्याशियों की प्रोफाइल:पूर्व सभापति की पत्नी हारीं; कांग्रेस प्रत्याशी 707 वोटों मार्जिन से जीता सवाईमाधोपुर में भाजपा का बोर्ड बनना तय:33 वार्डों में जीती, पढ़े सभापति का दावेदार कौन