सवाई माधोपुर जिले में जिला परिषद के 31 वार्ड, 8 पंचायत समिति के 160 सदस्यों और 262 सरपंचों के लिए चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सवाई माधोपुर जिले में कुल दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां तीसरे चरण में बामनवास, मलारना डूंगर, बौंली, खण्डार पंचायत समिति में चुनाव होगा। जबकि सवाई माधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुर सिटी, वजीरपुर पंचायत समिति में चौथे चरण में चुनाव होगा। जिले के 8 प्रधानों में से 4 महिलाएं जिले में 1 पंचायत समिति वजीरपुर नई बनी है। जहां पहली बार प्रधान की एसटी का प्रधान बनेगा। वहीं मलारना डूंगर में एससी महिला, खण्डार में एससी, चौथ का बरवाड़ा में OBC, गंगापुर सिटी में सामान्य (अनारक्षित), सवाई माधोपुर में सामान्य महिला, बामनवास में सामान्य महिला, बौंली में सामान्य महिला के लिए सीट रिजर्व हुई है। अब कुल 8 पंचायत समिति है। इसमें 4 प्रधान महिलाएं बनेगी। इसमें एससी और ओबीसी शामिल है। ग्रामीण इलाकों में उद्घाटन, शिलान्यास नहीं होंगे आयोग के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लग गई। तबादलों पर पाबंदी लग गई। मंत्री अब अपने इलाकों में सरकारी गाड़ी से नहीं जा सकेंगे और सरकारी गेस्ट हाउस व डाक बंगलों में नहीं ठहर सकेंगे। सरकार नई योजनाओं और कार्यक्रमों की घोषणा नहीं कर सकेगी। पहले से चल रहे काम जारी रह सकेंगे, जिन टेंडरों का काम पहले से प्रक्रिया में है, उन पर रोक नहीं होगी। आचार संहिता में ऐसी कोई सरकारी घोषणा नहीं हो सकती जिससे वोटर प्रभावित हो।