सवाई माधोपुर जिला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने तीन सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) के तबादला आदेश जारी किए। आदेश के बाद पुलिस लाइन, SP ऑफिस और कुण्डेरा थाने में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। इन तीन सीआई के हुए तबादले एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की ओर से जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले का यह सिलसिला पिछले कुछ दिनों से जारी है। इससे पहले भी एसपी ने दो थानाधिकारियों को इधर से उधर किया था। कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा का तबादला कर उन्हें मलारना डूंगर थानाधिकारी लगाया गया था। वहीं मलारना डूंगर थानाधिकारी मांगे लाल को कोतवाली थानाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। बेहतर पुलिसिंग के लिए हुए तबादले लगातार किए जा रहे तबादलों के बाद जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के पीछे पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और थानों व कार्यालयों में कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने की कवायद मानी जा रही है। अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाए रखने की चुनौती होगी।